Ayushman Card Services on Umang Portal: अब उमंग पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड से जुडी सेवाएँ मिलेगी

Ayushman Card Services on Umang Portal – उमंग ऐप एक ऐसी ऐप है जिसमें आपको बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा इसमें 19 राज्यों के करीब 76 विभाग की 380 (e-Gov Services) सेवाओं को शामिल किया गया हैं। उमंग पोर्टल पर आपको भारत गैस, MKISAN, CBSE, आधार सेवा, CHILDLINE 1098, EPFO, डिजिलॉकर, AICTE, AKPS, ABHA और आयुष्मान भारत कार्ड योजना जैसी सुविधाऐं मिलती हैं।

इस पोर्टल का इस्तेमाल करके आप Ayushman Card से जुडी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इसके लिए आपको अपने फ़ोन में Umang App Download करना होगा। इस पोस्ट को पूरा पढने के बाद आप यह जान सकेंगे की उमंग पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड की सेवाओं का लाभ कैसे उठाना है।

उमंग पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड से जुडी सेवाएँ कैसे प्राप्त करें?

उमग पोर्टल पर आयुष्मान भारत कार्ड योजना की सेवाओं का लाभ आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से ले सकते हैं:- 

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फ़ोन में Umang App या उमंग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://web.umang.gov.in/ खोल लें। 

Ayushman Card Services on Umang Portal 1
Ayushman Card Services on Umang Portal 1

स्टेप 2: उसके बाद अगर आप पहले से रजिस्टर हैं तो “Login” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब मोबाइल नंबर, MPIN/OTP से लॉगिन कर लें। 

स्टेप 3: अगर आपने पहले से रजिस्टर नही कर रखा तो “Register” लिंक पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर लें। 

Ayushman Card Services on Umang Portal 3
Ayushman Card Services on Umang Portal 3

स्टेप 4: उसके बाद आपको “Search Schemes” वाले सेक्शन में जाकर में PMJAY पर सर्च करना हैं। 

Ayushman Card Services on Umang Portal 2
Ayushman Card Services on Umang Portal 2

स्टेप 5: सर्च करने बाद आपके सामने PMJAY से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं की लिस्ट आ जाएगी। 

स्टेप 6: आप जिस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं उसे अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। 

  1. Ayushman Card Hospital List
  2. Ayushman Card Eligibility

नोट:- आप उमंग पोर्टल पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े ABHA कार्ड से जुडी सुविधाएँ भी पासकते है जैसे की: 

  1. रजिस्ट्रेशन
  2. हेल्थ कार्ड लिंक
  3. आभा कार्ड डाउनलोड
  4. आभा नंबर क्रिएशन

स्टेप 1: इसके लिए आपको स्कीम सेक्शन में जाना हैं और ABHA सर्च करना हैं। 

स्टेप 2: अब आपके सामने ABHA का होम पेज ओपन हो जाएगा। 

स्टेप 3: ABHA होम पेज ओपन होते ही इसकी सेवाओं से जुडी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। 

महत्वपूर्ण प्रश्न  (Ayushman Card Services on Umang Portal)

Q 1. उमंग ऐप कैसे काम करता है?

Ans. Umang Portal भारत सरकार द्वारा सभी विभागों की सेवाएँ एक ही जगह प्रधान करने के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। इस पोर्टल पर आप आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड व अन्य योजनाओं से जुडी सेवाएँ प्राप्त कर सकते है। 

Q 2. क्या उमंग ऐप पर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है?

Ans. नहीं, वर्तमान में आप उमंग ऐप पर सीधे तौर पर आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लाभार्थी की पात्रता का निर्धारण राज्य सरकारों द्वारा ही किया जाता है।

Q 3. उमंग ऐप पर आयुष्मान कार्ड से जुड़ी कौन सी जानकारी मिल सकती है?

Ans. उमंग ऐप पर आप अपने आयुष्मान कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप इस पोर्टल पर अस्पताल ढूंढ सकते हैं जो इस योजना के अंतर्गत आते हैं, और योजना से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स
आवेदन करेंयोग्यता चेक करें
स्टेटस चेक करेंबैलेंस चेक करें
लॉग इन करेंहोस्पिटल लिस्ट देखें
आयुष्मान कार्ड लिस्ट देखेंDigilocker से कार्ड डाउनलोड करें
UMANG पोर्टल से सर्विसेज पाएंआयुष्मान मित्र बनें
आयुष्मान कार्ड के लाभहेल्पलाइन नंबर

Leave a Comment