Ayushman Bharat Digital Mission – ABDM: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में हेल्थ आईडी बनाकर लाभ उठायें

Ayushman Bharat Digital Mission | abha abdm gov in – आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण पहल है। भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2021 को विडियो मीटिंग के जरिये ABDM को लॉन्च किया था। इस मिशन का मुख्या उद्देश्य देश की जरूरतमंद जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और समानता को मजबूत करना है। 

ABDM (abdm.gov.In) के जरिये भारत सरकार वर्तमान स्वास्थ्य प्रणालियाँ को IT के साथ जोड़कर डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (Digital Health Ecosystem) बनाना चाहती है। यह इकोसिस्टम कुशल, सुलभ, समावेशी, किफायती, समय पर और सुरक्षित तरीके से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा।

Ayushman Bharat Digital Mission - ABDM
Ayushman Bharat Digital Mission – ABDM

What is Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM)

ABDM यानि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन, Ayushman Bharat Scheme के अंतर्गत शुरू की गयी एक पहल है। Ayushman Bharat Digital Mission में देश के नागरिकों का एक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसे की ABHA Card बनाया जायेगा जिसके आधार पर नागरिकों को उच्चित दर पर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएगी। यह स्वास्थ्य सेवाएँ आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये गये Ayushman Card धारकों को मुफ्त में भी दी जाएगी। 

ABDM देश में एक ऐसा डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना (Digital Health infrastructure) तैयार कर रहा है जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रधान करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाएँ लेने वाले मरीजों को एकीकृत प्लेटफार्म पर लाया जा सके। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और पारदर्शिता आएगी।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य

  • ABDM का उद्देश्य प्रत्येक भारतीये नागरिक के लिए एक यूनिक स्वास्थ्य आईडी (Health ID) बनाना हैं जैसे की ABHA Card & Ayushman Card। इससे नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच आसान हो जाएगी।
  • देश के नागरिकों का एक व्यक्तिगत नेशनल हेल्थ डेटाबेस बनाना, जो व्यक्ति की सहमती के आधार पर व्यक्ति और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली संस्थाओं के लिए आसानी से पहुंच योग्य हो। 
  • देश के नागरिकों को एक ऐसा कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना जो उनकी स्वास्थ्य से जुडी सभी समस्याओं को कवर करे।
  • नयी डिजिटल तकनीकों और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करके स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार (Innovation) लाना। 
  • सभी राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य हितधारकों द्वारा खुले मानकों को अपनाने को लागू करना।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के मिशन को प्राप्त करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ काम करते हुए सहकारी संघवाद के सर्वोत्तम सिद्धांतों को अपनाना।
  • स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले पेशेवरों और चिकित्सकों द्वारा नैदानिक ​​निर्णय समर्थन (CDS) प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देना।
  • स्वास्थ्य डेटा विश्लेषण और चिकित्सा अनुसंधान की मदद से स्वास्थ्य क्षेत्र के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना।
  • स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों का समर्थन करना।

Vision of ABDM (Ayushman Bharat Digital Mission)

  • किफायती – इस डिजिटल हेल्थ मिशन से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्रत्येक नागरिक को सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।
  • सुलभ – एक डिजिटल और केंद्रीकृत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सिस्टम तैयार करना जो सभी के लिए सुलभ हो।
  • कुशल – देश के नागरिकों को एक पारदर्शी और कुशल कैशलेस स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की सुविधा प्रदान करना।
  • यथासमय – जरूरतमंद लोगो को सही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
  • सुरक्षित – नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की सुरक्षा, गोपनीयता और गोपनीयता सुनिश्चित करता है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लाभ

  • एबीडीएम के आने से स्वास्थ्य सेवा वितरण दक्षता और पारदर्शिता (efficiency and transparency) को बढावा मिला है।
  • मरीज मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से संग्रहीत (Store) और एक्सेस कर सकते हैं, उन्हें प्रदाताओं के साथ साझा कर सकते हैं और सटीक स्वास्थ्य जानकारी तक पहुंच सकते हैं।
  • यह टेली-परामर्श और ई-फार्मेसी विकल्प सूचित निर्णय लेने को सशक्त बनाता हैं।
  • नागरिकों को सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच चयन करने का मौका मिलता है।
  • ABDM Gov In स्वास्थ्य सेवाओं में दिशानिर्देशों, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और जवाबदेही की अनुपालन सुनिश्चित करता है।
  • स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और पेशेवरों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड के आधार इलाज करना आसान हो गया है।
  • इससे जमा हुए डाटाबेस के आधार पर शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को नयी स्वास्थ्य नीतियाँ (Health Policies) बनाने में मदद मिलती है।

Useful Documents for ABDM Registration

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (abdm.gov.In) में रजिस्टर करने के लिए नागरिकों के पास निचे बताये गये दस्तावेज होना जरुरी है: 

  1. आवेदक कर आधार कार्ड
  2. अवेदक का एक चालू मोबाइल नंबर
  3. ABDM हेल्थ आईडी (ABHA Card)

Various Components of Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM)

ABHA Number

ABHA Number यानि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट नंबर (Ayushman Bharat Health Account) एक क्लाउड स्टोरेज आधारित डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड है जिसमे आपके स्वास्थ्य से जुडी पिछली सभी जानकारी (बीमारियाँ, दवाइयाँ,पूर्व इलाज आदि) शामिल की जाती है। ABHA ABDM पर उपलभ इस रिकॉर्ड को आप अपनी मर्जी से किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्य सेवा संसथान के साथ साँझा कर सकते है। इससे आपकी स्वास्थ्य रिपोर्ट डिजिटली प्राप्त हो जाएगी।

Health Facility Registry

स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री एक बड़े डेटाबेस की तरह है जो हमारे देश के सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों (अस्पताल, क्लीनिक, नैदानिक ​​​​प्रयोगशालाएं और इमेजिंग केंद्र, फार्मेसियों आदि) के बारे में जानकारी जमा रखता है। ये स्थान सार्वजनिक (सरकार द्वारा संचालित) या निजी (व्यक्तियों या संगठनों के स्वामित्व में) हो सकते हैं।

Healthcare Professionals Registry

हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री चिकित्सा की आधुनिक और पारंपरिक दोनों प्रणालियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले सभी स्वास्थ्य पेशेवरों (Health professional) का एक व्यापक भंडार है।

Unified Health Interface (UHI)

यूएचआई (Unified Health Interface) डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। यह मरीजों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले ऐप्स को स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ऐप्स से जोड़ता है। मरीज UHI का उपयोग करके अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं।

ABHA App

ABHA App (ABHA ABDM) व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड का एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से मरीज अपनी स्वास्थ्य जानकारी को कभी भी कही भी देख सकता है और इसे किसी के साथ अपनी मर्जी से साँझा भी कर सकता है। आभा एप से मरीज अपनी सभी जानकारी डॉक्टर या स्वस्थ्य सेवा संस्थानों के साथ साँझा कर सकता है।

Conclusion 

Ayushman Bharat Digital Mission भारत सरकार द्वारा लोगो को निबार्ध रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए शुरू की गयी थी जो की नागरिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। उम्मीद करते है की इस पोस्ट से आपको ABHA ABDM के बारे में विस्तृत जानकारी समझने में सहायता मिली होगी। 

FAQs 

Q 1. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना क्या है?

Ans. Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) स्वास्थ्य सेवाओं को एक डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए शुरू की गयी योजना है जिसमे देश के नागरिकों को एक डिजिटल हेल्थ आईडी दी जाती है जिसमे व्यक्तिगत हेल्थ रिकॉर्ड स्टोर होते है। जरूरत पढने पर यह रिकॉर्ड नागरिक/मरीज हॉस्पिटल/डॉक्टर के साथ इलाज के लिए साँझा कर सकता है। 

Q 2. एबीडीएम के लिए कौन पात्र है?

Ans. देश का कोई भी नागरिक abha.abdm.gov.in पर जाकर ABHA ABDM बनवा सकता है। वहीँ भारतीये प्राधिकरणों द्वारा मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य विशेषज्ञ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (nhpr.abdm.gov.in) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

Q 3. आयुष्मान भारत मिशन का क्या मतलब है?

Ans. Ayushman Bharat Mission दुनियाँ की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है जिसके तहत भारत के हर परिवार को 5 लाख रूपये का सालाना स्वास्थ्य बिमा प्रदान किया जाता है। 

Q 4. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को किस विभाग द्वारा चलाया गया है? 

Ans. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी (NHA) द्वारा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र/नागरिक समाज संगठनों के साथ मिलकर चलाया गया है।

Q 5. एबीडीएम कार्ड का क्या उपयोग है?

Ans. ABHA ABDM Card प्रत्यक नागरिक को एक डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान करता है। इस हेल्थ आईडी में 14 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जो भारत में हर जगह मान्य है। ABDM Health Id का इस्तेमाल करके व्यक्तिगत हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली जमा करने और जरूरत पढने पर किसी के साथ भी साँझा करने के लिए किया जाता है। 

Q 6. ABDM का क्या उद्देश्य है? 

Ans. ABDM का लक्ष्य देश में एक ऐसा डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करना है जो स्वास्थ्य सेवा लेने वाले व्यक्ति और स्वास्थ्य सेवा देने वाले संस्थानों व डॉक्टरों को डिजिटली एक साथ ला सके। इससे स्वास्थ्य सेवाएँ निर्बाध (seamlessly) रूप से चल सकेगी।

Q 7. PMJAY और ABDM में क्या अंतर है?

Ans. PMJAY देश के नागरिकों को 5 लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बिमा प्रदान करती है जबकि ABDM स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में डिजिटल पहुंच और सुविधा प्रदान करता है।

Leave a Comment