Ayushman Card Download - आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं और डाउनलोड करें

Ayushman Card Download - आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से PM नरेन्द्र मोदी द्वारा 23 सितम्बर 2018 को लॉन्च किया गया था. इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। हर साल लाखो लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए जुड़ रहे है.

आयुष्मान भारत/प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए योग्य परिवारों के पास Ayushman Card होना जरुरी है। लेकिन इसके लिए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की जरूरत होती है, जिसकी जानकारी लोगो को नहीं है कि Ayushman card apply online कैसे करें और आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? और एक बार कार्ड बन जाने के बाद आप Ayushman Card Download करके उसका इस्तेमाल इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकेंगे।

इसलिए आज के इस लेख में हम आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख को पढने के बाद आप Ayushman card apply online कैसे करें, ayushman card download कैसे करें, ayushman card hospital list कैसे देखें, ayushman card list में नाम कैसे चेक करें, आदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

आयुष्मान कार्ड क्या है? (What Is Ayushman Card)

आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जिसे भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। यह कार्ड आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनाया जाता है, जो कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित है। यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। अगर आपका परिवार भी आर्थिक रूप से कमजोर है और BPL श्रेणी के अंतर्गत आता है तो आप भी Ayushman Card Apply कर सकते है।

Ayushman Bharat Yojana के तहत सरकार ने 10 करोड़ गरीब तबके के परिवारों (लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों) को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्त्तमान आंकड़ों के मुताबिक अब 2018 से लेकर 2023 तक 32.40 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया है। 

यह सभी लाभार्थी Ayushman Card Download करके इसकी मदद से योजना के तहत Ayushman card hospital list के अंतर्गत आने वाले किसी भी अस्पताल में गरीब परिवार अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड में 12 अंक की संख्या होती है, जो की लाभार्थी परिवार के सदस्यों की पहचान होती है। इस कार्ड में परिवार के मुखिया का नाम और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी भी शामिल होती है। 

Ayushman Card Overview

NameSummary
योजना नामआयुष्मान भारत योजना
योजना कार्डआयुष्मान कार्ड
ऑथोरिटीराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
लाभ₹5 लाख का मुफ्त इलाज
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन & ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.pmjay.gov.in/

आयुष्मान कार्ड के फायदे (Benefits Of Ayushman Card)

आयुष्मान कार्ड बनवाने के कई सारे फायदे हैं जो कि इस प्रकार हैं :-

  • 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा
  • सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में मुफ्त इलाज
  • देश भर में 15,000 से अधिक अस्पतालों में इलाज की सुविधा
  • 1000 से अधिक बीमारियों का इलाज
  • कैशलेस इलाज
  • कोई प्रीमियम नहीं

यहाँ से आयुष्मान कार्ड के फायदे विस्तृत रूप में पढ़े।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता (Ayushman Card Eligibility Criteria)

अगर आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। यह आयुष्मान कार्ड पात्रता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग रखी गयी है, जो कुछ इस प्रकार है: 

PMJAY के तहत ग्रामीण लाभार्थीयों के लिए पात्रता 

  • ऐसे परिवार जिनके पास कच्ची दीवार और कच्ची छत वाले कच्चे माकन हो। 
  • SC/ST केटेगरी में आने वाले परिवार।
  • ऐसे परिवार जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का एक भी वयस्क पुरुष न हो। 
  • परिवार जिसमें विकलांग सदस्य और कोई सक्षम वयस्क सदस्य न हो।
  • वे सभी परिवार जिनके पास को जमीन न हो और जिनकी आय का एक बड़ा हिस्सा अनियत शारीरिक श्रम से आती हो।

PMJAY के तहत शहरी लाभार्थीयों के लिए पात्रता

  • कूड़ा उठाने वाले लोग
  • भिक्षुक
  • घरेलू कार्य करने वाले लोग
  • वाशरमैन / चौकीदार
  • सफाई करने वाले / स्वच्छता कार्यकर्ता / माली
  • घरेलु कार्य करने वाले/ कारीगर / हस्तशिल्प कार्यकर्ता / दर्जी
  • स्ट्रीट वेंडर / चर्मकार/ फेरी वाले / सड़कों पर काम करने वाले अन्य सेवा प्रदाता
  • निर्माण कार्य में लगे श्रमिक / मेसन / प्लंबर / मेसन /श्रमिक / पेंटर / वेल्डर / सुरक्षा गार्ड / कुली और अन्य सिर-पर ढोने का कार्य करने वाले
  • परिवहन कर्मी / ड्राइवर / कंडक्टर / ड्राइवर के सहायक और कंडक्टर / गाड़ी चलाने वाले / रिक्शा चलाने वाले
  • दुकानदार / सहायक / छोटे प्रतिष्ठान में सहायक / सहायक / वितरक सहायक / परिचर / वेटर
  • इलेक्ट्रीशियन / मैकेनिक / असेंबलर / मरम्मत कार्यकर्ता

आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज (Documents for Ayushman Card)

अगर आप ayushman card online apply करना चाहते हैं या ayushman card registration करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (Ayushman Card Apply)

आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए भारत सरकार द्वारा अब नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अब ज्यादा आसानी से ayushman card list में अपना नाम प्राप्त कर सकता है और इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है।

आईए विस्तार से समझे कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं:-

चरण 1 - आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना नाम खोजें 

Step 1:- सबसे पहले आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर आ जाएं।

Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Portal

Step 2:- अब आपके सामने Ayushman Card csc Login का पेज खुल जायेगा।

Step 3:- इस पेज में आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालना है और “Verify” के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 4:- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आप fill करेंगे आयुष्मान कार्ड की पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे।

Ayushman card Apply 2

Step 5:- अगले पेज पर आपको योजना का नाम, आपका राज्य, जिला चुनकर अपना आधार नंबर दर्ज कर देना है।

Step 6:- सभी जानकारियां सेलेक्ट करने के बाद “Search” बटन पर क्लिक कर लेना है।

Ayushman card Apply 3

Step 7:- अब आपके सामने आयुष्मान कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमें आप देख सकेंगे कि आपका या आपके परिवार के सदस्य का नाम इस योजना के अंतर्गत है या नहीं।

Ayushman card Apply 4

चरण 2 – E – KYC पूरा करें

Step 1:- अगर आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम आयुष्मान कार्ड लिस्ट में आ गया है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे की प्रक्रिया फॉलो कर सकते है।

Step 2:- अब आप अपने परिवार में जिस भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते होंगे उसके लिए आपको उसे व्यक्ति के नाम के आगे दिए गए “Action” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

Ayushman Bharat Scheme Family member eKYC 5

Step 3:- क्लिक करने के बाद अब आपको उसे व्यक्ति का आधार नंबर वेरीफाई करना होगा।

Ayushman Bharat Scheme OTP Verification 6

Step 4:- आधार नंबर वेरीफाई हो जाने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको “E- KYC” पूरा करना होगा।

Step 5:- E-KYC करने के लिए आपको “Aadhar OTP” के विकल्प को चुनना है।

Ayushman Card Online eKYC 7

Step 6:- अब जिस सदस्य का कार्ड बनवा रहे है उसका आधार नंबर दर्ज करके उसकी eKYC पूरी कर लें।

Ayushman Card Online Apply 8

Step 7:- आधार वेरीफाई होते ही अब उस सदस्य का एक Matching Score खुलकर आएगा। अगर वह मैचिंग स्कोर 80% से ऊपर होता है तो इसका अर्थ यह है कि उसे व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड Auto Approve हो गया है।

Ayushman Card Online eKYC 9

Step 8:- मैचिंग स्कोर के बगल में ही आपको “Capture Photo” का ऑप्शन मिलेगा जहां पर आपको उसे व्यक्ति की फोटो “Upload” करनी होगी।

चरण 3 - फॉर्म भरे

Step 1:- सदस्य की फोटो अपलोड होने के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें सदस्य से जुडी सही-सही जानकारी दर्ज करनी होगी।

Step 2:- अब सभी जानकारियां भरने के बाद आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है और आपका आयुष्मान कार्ड आवेदन पूरा हो जाएगा।

Ayushman Card Apply 10

Ayushman Card Download कैसे करे

स्टेप 1: एक बार Ayushman Card eKYC पूरी होने के बाद आपका कार्ड वेरीफाई हो जायेगा।

स्टेप 2: Ayushman Card Download करने के लिए अब आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर “Login” कर लें।

Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Portal

स्टेप 3: अब सभी जरुरी जानकारी दर्ज करके अपने परिवार की Ayushman Card List निकाल लें।

स्टेप 4: अब अपने जिस व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई किया था, उस व्यक्ति के नाम के आगे आपको Verify और Approved लिखा हुआ दिखाई देगा।

स्टेप 5: साथ ही आपको “Action” वाले विकल्प में “Download” का चिह्न दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप उसे व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ayushman card Download Process 1

तो अब आप ऊपर बताई गई बहुत ही आसान प्रक्रिया के माध्यम से नए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पोर्टल के माध्यम से ayushman card registration कर सकेंगे और Ayushman Card Download भी कर सकेंगे।

अगर आपको आयुष्मान कारदा आवेदन करने या आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप अपने एरिया के Ayushman Mitra की सहायता भी लें सकते है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं

Ans. आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बनाने की प्रक्रिया हमने इस लेख में बताई है। आपको केवल आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इस लेख में बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।

Q. आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन UP में कैसे करें?

Ans. पूरे भारत में आयुष्मान कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया एक ही है। चाहे आप किसी भी राज्य में रहते हो आप आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q. क्या मैं खुद आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता हूं?

Ans. जी हां, अगर आपका नाम आयुष्मान कार्ड लिस्ट में है तो आप खुद आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Q. आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?

Ans. हर वह व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका नाम 2011 की जनगणना में शामिल है वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।

निष्कर्ष

आज किस लेख में हमने जाना की Ayushman card Apply कैसे करें? और Ayushman Card Download कैसे करें? उम्मीद है कि इस लेख माध्यम से आपको ayushman card csc login करने से लेकर आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं से संबन्धित सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिल पाई होगी। अगर आप ayushman card hospital list या आयुष्मान कार्ड अप्लाई करने से संबंधित कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।